शक्ति धाम श्री वैष्णो देवी शक्ति मंदिर नियामतपुर में होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

Spread the love

कुल्टी : श्री वैष्णो देवी शक्ति मंदिर नियामतपुर में जय माता दीं परिवार एवं नियामतपुर के गण मान्य एवं समाज के अति विशिष्ट प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं माता के भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी लोगो ने ” श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ” को सफल करने के लिए विभिन्न विषयों पर अपना – अपना विचार व्यक्त किये। इस महानुष्ठान के आयोजन के लिए बैठक में मौजूद सभी श्रद्धेयों की उपस्थिति में श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति का सर्व सम्मति से गठन किया गया। सभा के सभापति संदीप गोयनका जी ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। यज्ञ संयोजक क्षेत्र के जाने माने एवं शिल्पांचल के प्रतिष्ठित ज्योतिषचार्य डॉ उपेंद्र पांडेय ने यज्ञ के आयोजन संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए इसके उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। ज्योतिषचार्य डॉ उपेंद्र पांडेय ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले के पवन और पवित्र भूमि नियामतपुर में इस तरह का महा अनुष्ठान यज्ञ पहली बार होने जा रहा है।  इसमें ज्ञान यज्ञ के साथ साथ भक्तों के दीर्घायु कामना के लिए 31 ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युञ्जय जाप भी होगा। अतः समस्त क्षेत्र के लोगो से आग्रह है कि इस महान कार्य से जुड़कर यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र मे नशा और अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करें और बेटी सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करें। श्री मद्भागवत पुरान कथा के व्यास बृन्दावन के श्रोतिय पीठाधीश्वर श्री धनंजय किशन शास्त्री जी आ रहे हैं। अपने मुखारबिंद से श्री मद्भागवत कथा का ज्ञान गंगा बहाएंगे और आप सभी इस पवित्र ज्ञान गंगा मे डुबकी लगा कर पुण्य के भागी बनें। इस धार्मिक बैठक मे सर्व श्री डॉ उपेंद्र पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय संदीप गोयनका, बिनोद सिंह सोलंकी, कार्तिक बर्नवाल, जगन्नाथ शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राकेश साव, मुन्ना रॉय, आरसी पाण्डेय सौरभ पाण्डेय, मुकेश सिंह आदि श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *